सिजी एन एन 24 न्यूज़ :-
कल प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति बैठक किसान मोर्चा के यशस्वी, तेज-तर्रार एवं सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।
कार्यसमिति बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय , कार्यालय मंत्री अशोक बजाज , छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव , खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल , किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूनम चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वरिष्ठ नेतृत्व ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए किसानों के हित, कृषि क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं किसान मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


