डी.ए.वी. गेवरा में छात्र परिषद का गठन, सक्षम तिवारी हेड बॉय और साक्षी राठौर हेड गर्ल नियुक्त

Anil Jatwar
2 Min Read

डीएवी में नई छात्र परिषद का गठन, नेतृत्व के लिए चुने गए चार चेहरे

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज

_गेवरा//कोरबा:-डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा में विद्यार्थियों के नेतृत्व गुणों, जिम्मेदारी की भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह में नव-निर्वाचित सदस्यों को पदभार और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई।

इन छात्रों को मिली जिम्मेदारी
परिषद के लिए सक्षम तिवारी को हेड बॉय और साक्षी राठौर को हेड गर्ल चुना गया। वहीं सौम्य डिक्सना को एसोसिएट हेड बॉय तथा प्रतीक्षा बरेठ को एसोसिएट हेड गर्ल के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न सदनों और विभागों के प्रतिनिधियों को भी बैज और सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान सभी छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और विद्यार्थियों के हित में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

प्राचार्य ने दिया नेतृत्व का मंत्र
विद्यालय के प्राचार्य श्री टी. पी. राव ने छात्र परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा नेता वही होता है जो अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करे और अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने छात्रों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और सेवा, सहयोग और अनुशासन की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कृष्ण कुमार श्रीवास और श्रीमती के. श्रीजा द्वारा किया गया।

Share This Article