कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने इमलीडुग्गू और राताखार क्षेत्र में मारपीट करने तथा उत्पात मचाने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
ये चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास निर्मलकर उर्फ लक्की (25 वर्ष), राजा उर्फ खेसखास वर्मा (23 वर्ष), कृष्ण चंद्र (22 वर्ष) और प्रकाश साहू (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी राताखार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोरबा के समक्ष पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
