चांपा-जांजगीर रोड पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बोलेरो और कार में जबरदस्त भिड़ंत, ऑटो चालक की मौके पर मौत

Anil Jatwar
1 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"used_sources":{"version":1,"sources":[{"id":"310785981000211","type":"ugc"}]}}

चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: / जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा से जांजगीर जाने वाली मुख्य सड़क पर आज दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो, बोलेरो और कार तीनों आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बोलेरो और कार सवार कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग हादसे की वजह बनी।

Share This Article