कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम के द्वारा पहले भी सट्टा के तीन प्रकरणों में सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया गया है उनके निशान देही पर सायबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी को सूचना मिला कि TP नगर कोरबा का संकेत अग्रवाल दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने अपने मोबाइल में ऑनलाइन रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ सट्टा खेल रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ।
जिस पर तत्काल घटना स्थल TP नगर कोरबा दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी किये जो मुखबीर द्वारा बताए गये दादूराम हार्डवेयर के सामने एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संकेत अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता TP नगर पाटीदार भवन के पीछे सीएसईबी कोरबा होना बताया जिसके कब्जे से रखें एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन को चेक करने पर लाइव बुकी नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रूपए पैसे का दावा लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला। संकेत अग्रवाल से इस संबंध में पूछताछ किया गया उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया। संकेत अग्रवाल के कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल को जप्त कर उसे हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. संकेत अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता TP नगर पाटीदार भवन के पीछे चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ.ग.)।
