चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: 9 मार्च की रात अज्ञात चोरो के द्वारा आमाटिकरा मातिन रेल्वे साईडिंग के निर्माणाधीन ब्रीज के नीचे रखे सरिया, चैनल, यूजैक एवं स्क्रेप कीमती 160000 रुपये को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी प्रार्थी अरुण सूर्यवंशी पिता समारसिंह सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष निवासी आमाटिकरा मातिन रेल्वे साईडिंग थाना बांगो जिला कोरबा के रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया।
थाना बागों पुलिस के विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। संदेही रामशरण राय उर्फ गोजे पिता स्व. मोहनलाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बगरार थाना मरवाही जिला जीपीएम हामु आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा (छ०ग०) से पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने हिकमतअली से पूछताछ करने पर अपने साथी सोनू राजवाडे एवं लखन यादव निवासी आमाटिकरा / मातिन के साथ सरिया, चैनल, यूजैक, स्क्रेप को चोरी कर मातिन यादव मोहल्ला जगंल के नरवा (नाला) में छिपाकर एवं लकडी, पत्ता से ढककर रखना बताया ।
आरोपी रामशरण राय उर्फ गोजे के निशानदेही पर चोरी गये सरिया, चैनल, यूजैक, स्कप बरामद कर जप्ती किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 66/24 धारा 379,386,34 भादवि सदर के घटित करने का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले के फरार आरोपियों को पुलिस के द्वारा टीम बनाकर उनकी पताशाजी की जा रही है उन्हें भी पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नाम आरोपी –
1. रामशरण राय उर्फ गोजे पिता स्व. मोहनलाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बगरार थाना मरवाही जिला जीपीएम हामु आमाटिकरा, थाना बांगो जिला कोरबा (छ०ग०)।
