कोरबा/गेवरा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गेवरा/दीपका वरिष्ठ पत्रकारों के तत्वावधान में पत्रकार संघ गेवरा-दीपका की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 10मार्च को स्थानीय उर्जा नगर के परशुराम भवन में संपन्न हुआ। जिसका संचालन मुख्य रूप से वरिष्ट पत्रकार वाहिद सिद्दिकी और सुशील तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों के सहमति से संचालन कर्ता द्वारा पदाधिकारी नियुक्त किया गया जिसमें संघ के अध्यक्ष के रूप विष्णु प्रसाद द्विवेदी को नियुक्त किया गया और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल जाटवर, धरम तिवारी, रोहित जायसवाल और राजीव लोचन तिवारी को दिया गया। संघ के सचिव हेमचंद्र सोनी को बनाया गया तथा सहसचिव सुजीत सिंह को वहीं कोषाध्यक्ष का कार्यभार गजेंद्र राजपूत को सौंपा गया तथा आशीष सिंह को मिडिया प्रभारी बनाया गया, संघ में सर्वसम्मति से कार्यकारि अध्यक्ष विशाल अग्रवाल को बनाया गया।
पत्रकार संघ में उपस्थित सभी पत्रकारों के सहमति से ज्योति नंद दुबे जी को संरक्षक बनाया गया तथा मार्गदर्शक के रुप में अरुणिश तिवारी जी को रखा गया। उपस्थित दीपका के वरिष्ठ पत्रकार शाजी थॉमस, नितेश शर्मा, सुशील तीवारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में होने वाले अनुभव को साझा किया और अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की।
