फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला डॉक्टर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

3 Min Read

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला डॉक्टर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बिलासपुर जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल की महिला मेडिकल ऑफिसर ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। महिला डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।




जानकारी के मुताबिक़ मूल रूप से कोरबा के कटघोरा निवासी डॉक्टर पूजा चौरसिया (31) सरकंडा के अशोक नगर में अपने पति अनिकेत कौशिक (35) के साथ रहती थीं। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इस दौरान पूजा बापजी कॉलोनी स्थित अपने मायके जाने के लिए निकल गई।

सुबह ससुराल मे फंदे पर मिली लाश
अनिकेत ने बताया कि रात तक पूजा घर नहीं लौटी तो अगले दिन सुबह वह अपने दोस्त डॉक्टर सूरज पांडेय के साथ ससुराल पहुंचा। वहां कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पूजा फंदे पर लटक रही थी। इस पर उन्होंने पूजा को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लव मैरिज हुई थी 5 साल पहले
पुलिस ने बताया कि अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। वहीं पूजा से 2018 में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। बाद में घरवालों की मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से भी उनकी शादी हुई। शादी के बाद पति-पत्नी अशोक नगर में रहते लगे।

अमेरिका में है माता-पिता
पूजा की मां स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनका भाई अमेरिका में रहता है। इसलिए माता-पिता उनसे मिलने अमेरिका गए हैं। पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूजा के माता-पिता मंगलवार को लौटेंगे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं।

महिला डॉक्टर की सुसाइड पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं । पुलिस के अनुसार शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article