कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप के पीछे के हिस्से में भीषण आग लग गई है।घटना सोमवार की शाम की है। जहां अचानक आग लग गई, कुछ देर में ही आग की लपटें करीब 4 से 5 फीट ऊंची उठने लगी। जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आपको बता दें कि पहले भी 8 मार्च को यहां आगजनी की घटना सामने आई थीं।
