घर के बाहर टहल रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

1 Min Read

घर के बाहर टहल रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख उसका जीजा मौके पर पहुंचा। जीजा के सामने ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक़ सीपत क्षेत्र के मोहरा में रहने वाले प्रेमलाल धनवार ड्राइवर हैं। बुधवार की रात 10 बजे के करीब वे भोजन के बाद घर से बाहर निकले। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन के चालक ने किसी को टक्कर मार दी। इसकी आवाज सुनकर वे सड़क की ओर भागे। सड़क किनारे उनका साला मांघेलाल धनवार लहूलुहान पड़ा था। उसके पैर और जांघ में गंभीर चोटे आई थी। उन्होंने अपने साले के हाथ को थाम लिया। गंभीर युवक कुछ बता पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Article