जिले के इस मॉल में बड़ा हादसा: तीसरे फ्लोर से गिरने से मासूम की हुई मौत, देखें वीडियो…..

2 Min Read

जिले के इस मॉल में बड़ा हादसा: तीसरे फ्लोर से गिरने से मासूम की हुई मौत, देखें वीडियो…..

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। मॉल के तीसरे माले से करीब एक साल का मासूम व्यक्ति के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। यह पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। सीसी टीवी वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक के गोद में वह बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर पर चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल गया और नीचे गिर रहा।

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article