करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, कपड़ा सूखाने के दौरान हुआ हादसा
दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां दुर्ग के वार्ड 37 गंजपारा स्थित संतोषी दरबार के पास एक ही परिवार के दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है, घटना के इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग के गंजपारा स्थित संतोषी दरबार के पास सोनकर परिवार रहता है. सोमवार देर रात जमकर बारिश हुई है. बहू मंजू सोनकर कपड़ा धोकर घर के पीछे लगे पाइप में सुखाने गई थी, उसी समय पाइप में करंट फ्लो था. जैसे ही पाइप में कपड़ा डाली मंजू को करंट लगी, उसे बचाने उनके ससुर शेखर सोनकर दौड़कर आए, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गए. करंट से दोनों की मौत हो गई। दो छोटे बच्चों के सर से मां का साया अब उठ गया। हादसे के बाद परिजनों मे मातम पसरा हुआ है।
