ट्रक हुआ हादसे का शिकार, केबिन में बुरी तरह फंसा चालक

2 Min Read

ट्रक हुआ हादसे का शिकार, केबिन में बुरी तरह फंसा चालक

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले के वीआइपी चौक पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कार को बचाते हुए एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गया।हादसे के बाद ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम के साथ पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से ट्रक का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक किया पूरी घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। बताया गया कि जमशेदपुर से भारी लोहे की सरिया लेकर एक ट्रक रायपुर होते हुए पूना जा रहा था। शनिवार की रात वीआइपी चौक पर ट्रक के सामने एक कार आ गई, जिसे बचाते हुए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे ट्रक में रखा सरिया केबिन में घुस गया और ड्राइवर उदयगिरी केबिन में बुरी तरह फंस गया। चालक ने खुद को बाहर निकालने के लिए लोगों से मदद मांगी।

राहगीरों ने चालक को केबिन में बुरी तरह फंसा देख तेलीबांधा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर तेलीबांधा थाना की पुलिस फायर ब्रिगेड समेत मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से ट्रक का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाल लिया गया। 

Share This Article