कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे । इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, तीसरा मौके से फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगर बहार मार्ग की है। जहां रात्रि 10 बजे के आसपास बाइक सवार तीन युवक अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए, वे तीनों बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, शव को कब्जे में लिया गया। वहीं फरार तीसरे युवक की तलाश जारी है।
