कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा संसदीय सीट में विजय पताका लहराने की मंशा पाले भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में उनके कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। सरोज पांडेय को कोरबा सांसद बनाने के लिए उनके पायलट भतीजे देवव्रत पांडेय ने पूरा जोर लगा दिया है, जिसमें उनके साथ भाजपा के कद्दावर नेता व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल बखुबी साथ निभा रहे हैं ।
इसी कड़ी में गुरुवार को विकास अग्रवाल के साथ देवव्रत पांडेय बूथ क्रमांक 188 पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व स्वच्छ व साफ छवि की प्रत्याशी सरोज पांडेय के संबंध में मतदाताओं को विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि अगर भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है कि कोरबा संसदीय सीट का काफी विकास होगा।
