मातम में बदली खुशियां, दर्दनाक सड़क हादसे में इंटीरियर डिजाइनर की हुई मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

2 Min Read

मातम में बदली खुशियां, दर्दनाक सड़क हादसे में इंटीरियर डिजाइनर की हुई मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दीपका के रहने वाले युवक भीष्म कुमार वर्मा उर्फ शंटी (27 साल) की रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 4 बजे अज्ञात कार ने युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के पिता हरिश्चंद्र वर्मा SECL गेवरा परियोजना में असिस्टेंट फोरमैन के पद पर पदस्थ हैं।

पिता हरिश्चंद्र वर्मा SECL गेवरा परियोजना में पदस्थ हैं। भीष्म पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था। गृह ग्राम चंदखुरी में मकान बन रहा है, जिसे देखने वह रायपुर से चंदखुरी जा रहा था। तभी विधानसभा इलाके में हादसा हो गया। उसकी पहचान जेब में रखे ID कार्ड से हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी।

भीष्म कुमार वर्मा रायपुर में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता था। बाकी परिवार दीपका में रहता है। कुछ दिनों पहले ही उसकी सगाई हुई थी। जिसके बाद घर में शादी की तैयारी चल रही थी। 25 अप्रैल को भीष्म की शादी होने वाली थी। वह प्री-वेडिंग शूट के लिए सतरेंगा जाने के लिए एक-दो दिन में कोरबा भी आने वाला था। पूरा परिवार शादी को लेकर बेहद खुश था, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।



परिजन ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार था। बड़ा होते ही घर की जिम्मेदारियां समझने लगा और काम करते-करते घर परिवार पर ध्यान दे रहा था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम गृह ग्राम चंदखुरी में किया गया।

Share This Article