गेवरा/दीपका: बजरंग चौक दीपका रेलवे क्रॉसिंग दो दशक पहले से बना हुआ है लेकिन यहां रेलवे फाटक में बार-बार हादसे हो रहे हैं । 12 घंटे के अंदर आज सुबह फिर दूसरा दुर्घटना सामने आई यहां मालगाड़ी के चपेट में ट्रेलर का पिछला हिस्सा आ गया जिसमें कोई जान हानि तो नहीं हुई लेकिन मुख मार्ग में आधे घंटे जाम लग गया और फिर बाद में बड़ी मुश्किल से स्थिति सामान्य हुई ।
रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर पदस्थ विष्णु प्रसाद ने बताया कि ट्रेलर नो एंट्री से प्रवेश किया और यहां रेलवे ट्रैक के ऊपर ट्रेलर वाहन को खड़ा कर दिया जिसका पिछला हिस्सा पटरी पर स्थित था और चालक जाम हटाने गाड़ी को छोड़ कर चला गया तभी अचानक मालगाड़ी आ गई तो उसे फाटक कर्मचारियों के द्वारा लाल झंडा दिखाकर रोकने का प्रयास किया किंतु मालगाड़ी नहीं रुकी और ट्रेलर का पिछला हिस्सा मालगाड़ी से टकरा गया इसमें जनहानि नहीं हुई है लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
12 घंटे पहले भी घटना घटी थी जिसमें नो एंट्री से ट्रेलर ने प्रवेश कर बैरियर को तोड़कर फरार हो गया था लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक नहीं होने से बार-बार हादसे हो रहे हैं। बता दे कि दीपका रेलवे क्रॉसिंग दो मार्गों के लिए चार फाटक होना चाहिए लेकिन आज की स्थिति में वहां सिर्फ एक फाटक है वह भी डैमेज है जो पूरी तरह से बंद नहीं होता है। यहां रेलवे फाटक नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसईसीएल दीपका के रेल पटरी इंचार्ज श्री चिटनवीस साहब ने बताया कि मरम्मत का काम एसईसीएल के जिम्मे हैं। फाटक डैमेज होने के बाद सामने आई है जिसे जल्द बनाकर पूरा किया जाएगा ।
रेलवे कोयला ढुलाई में करोड़ों रुपए का लाभ का उपार्जन यहां करती है लेकिन दीपका बजरंग चौक में चार फाटक रेडी कंडीशन में कभी नहीं थे यहां आए दिन घटनाएं घटती है। आज वर्तमान में दोनों ओर से कोई भी फाटक मौजूद नहीं है जो दो फाटक थे कल रात सीजी 12 a t 7904 ट्रेलर नंबर दोनों फाटक को तोड़ते हुए फरार हो गया जिसकी शिकायत दीपका थाने में किया जा चुकी है अभी तक ट्रेलर पकड़ाया नहीं है। करवाई हो रही है। दिपका थाने के नाक के नीचे रोजाना नो एंट्री गौरव पद से गाड़ियां चल रही हैं । पुलिस प्रशासन इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है। कोयला माफिया और ट्रक मालिक पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है।
