कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कोरबा की वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत के लापता गुमशुदा हो जाने की शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं और मंडल अध्यक्ष ने सांसद ज्योत्सना महंत के लापता हो जाने की पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराया और बताया कि उनके द्वारा कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत ने जो जनता से वायदे किए थे वो उन्होंने पूरा नही किया है और पांच साल में कभी नजर भी नही आई है जिसकी खोजबीन करके सूचित करने की मांग पुलिस से की गई है।
सादर सविनय निवेदन है कि कोरबा लोकसभा के वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत जी जो कि 5 वर्षों से एक भी बार नहीं दिखी है। महोदय जी से प्रार्थना है कि उनकी खोजबीन कर हमें जानकारी देने की महान कृपा करें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल से कार्यकता सुरेश कुमार चंद्रा ने बताया कि कोरबा जिले की जो वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत है वह पिछले 5 वर्षो से लापता है, और जो चुनावी वादे किए थे जो कि अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके संबंध में में बड़ी संख्या में शिकायत लेकर थाना पहुंचे हैं, जिससे सांसद ज्योत्सना महंत के द्वारा किए गए वादे को पूरा किया जा सके।
वहीं अशोक तिवारी ने बताया कि लापता सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा कई वादे किए गए थे, बहुत सी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का वादा किया गया था, जिससे युवाओं को लाभ मिल सके। कार्यकर्ता ने बताया कि नहीं किए गए वादे से संबंधित कोई भी लाभ अब तक नहीं मिल सका है। इसलिए वे बड़ी संख्या में थाना पहुंचे हैं और गुमशुदा सांसद ज्योत्सना महंत की खोजबीन की मांग कर रहे हैं।
