कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के हरदीबाजार पुलिस द्वारा अलग-अलग चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी राम कुमार यादव पिता छतेराम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी नेवसा सड़कपारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के पीछे बाड़ी में रखे लोहे का छड़ 10 एमएम वाला दो बंडल एवं 08 एमएम एक बंडल कीमती 9491 रूपये एवं एक लोहे का छबबल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
वहीं प्रार्थी प्रताप सिंह उईके पिता भारत सिंह उईके उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नेवसा रोडपारा थाना हरदीबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 अप्रैल से 3 अप्रैल के मध्य रात्रि में घर के परछी में रखे लोहे का सरिया (छड़) 10 एमएम वाला दो बंडल कीमती 8000 रूपये एवं लोहे का हथौड़ा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380 भादवि. कर विवेचना में लिया गया।
जांच पड़ताल के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी के आरोपी गण ग्राम रेलडबरी नेवसा में उपस्थित है, जिसके बाद मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान के पास घेराबंदी कर 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 01. राजेन्द्र रोहिदास पिता गोवर्धन रोहितदास, 02. महावीर खाण्डे पिता रामलाल खाण्डे, 03. उमेन्द्र सिंह रोहिदास पिता सुखसाय रोहिदास, 04. पंचूराम रोहिदास पिता संतूराम, 05. हीरा रोहिदास पिता अमरसाय हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 02-03 अप्रैल के दरम्यानी रात्रि ग्राम नेवास निवासी राम कुमार यादव तथा प्रताप सिंह उईके के घर में रखे लोहे का छड़ (सरिया) व लोहे का हथौड़ा को चोरी करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से लोहे का छड़ सरिया 05 बंडल एवं लोहे का हथौड़ा को कुल कीमती 18000 रू को बरामद किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो डिलक्स क्रमांक सीजी 12 एवाई 0491 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उपरोक्त आरोपियों को 4 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:–
01. हीराराम रोहिदास उर्फ भूरी पिता अमरसाय रोहिदास उम्र 35 वर्ष निवासी सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा, (छ.ग.)।
02. महावीर रोहिदास पिता स्व. रामलाल रोहिदास उम्र 23 वर्ष साकिन सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)।
03. राजेन्द्र कुमार रोहिदास उर्फ चुहु पिता गोावर्धन रोहिदास उम्र 24 वर्ष निवासी गोबरघोरा थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)।
04. पंचूराम रोहिदास पिता संतूराम रोहिदास उम्र 24 वर्ष निवासी डबरीपारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)।
05. उमेन्द्रराम रोहिदास पिता सुखसाय रोहिदास उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम रेलडबरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)।
