घर में सो रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

1 Min Read

घर में सो रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खरोरा थाना क्षेत्र में एक महिला की जिन्दा जलकर मौत हो गई है. मकान में महिला की अधजली लाश बरामद हुई है। 65 वर्षीया महिला जिस खाट पर सोइ थी वो भी जलकर खाक हो चूका है। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची. और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 9 बजे बाना गांव के एक मकान से धुआं उठ रहा है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घर के अंदर घुसी, तो बुजुर्ग महिला बिशबाशा बाई साहू 65साल, की अधजली लाश पड़ी मिली मृत महिला का बेटा टीकाराम साहू अपनी मां को छोड़कर सुबह ही दूसरे गांव चला गया था। वहां भी परिवार का एक मकान है, इसलिए वो वहीं रुक गया था इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पता चल सकेगा पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटना की जांच में जुट गए है।

Share This Article