रायपुर: किन्नर अखाड़े की संत साध्वी सौम्या जी से आशीर्वाद प्राप्त की महिला बाल विकास की मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जी। साशदाणी दरबार 64 वें वार्षिकमहोत्सव में देश के विभिन्न संतों का आगमन हुआ, जिसमें प्रदेश की किन्नर अखाड़े की संत साध्वी सौम्या भी शामिल हुईं। प्रथम दिवस कार्यक्रम में संतों द्वारा वार्षिक महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
वही पर अतिथि के रूप मे पधारी महिला एवं बाल विकास की मंत्री महोदय लक्ष्मी रजवाडे जी ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही विशेष रूप से साध्वी माँ सौम्या किन्नर अखाड़े से विशेष रूप से मुलाकात कर अपने कार्यभार को निर्वाह करने के लिए आशीर्वाद की कामना की और साध्वी सौम्या माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

