लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कोरबा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी हुए शामिल, मिडिया से किए खास चर्चा, देखें वीडियो….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने कोरबा पहुंचे हवाई रास्ते से नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एसईसीएल के हेलीपैड ग्राउंड पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रिज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कर्म वैसी इसलिए अकाउंट फ्रिज हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर चुटकी ली। नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने ही मंत्री, नेता और कार्यकर्ताओं पर न्याय कर ले उसके बाद जनता पर न्याय करने की सोचे। क्योंकि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में जनता के साथ न्याय नहीं किया है इसलिए जनता को कांग्रेस के न्याय पर भरोसा नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को साय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कोरबा की बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की जीत को शुनिश्चित बताया है। नितिन जी ने आगे कहा कि लोकसभा की 11 की 11 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में कमल के रूप मे जाएगी।

वही मीडिया ने डॉ. चरणदास महंत के बयान पर पूछा, जिस पर लोकसभा प्रभारी,नितिन नबीन ने कहा कि हम भाजपा परिवार के मोदी परिवार के लोग हैं, अगर हिम्मत है तो पहली लाठी मुझे मारो। आज स्थिति यह है कि डॉ. चरणदास महंत जी अपने बयान पर भी कायम नहीं रह रहे हैं।

Share This Article