कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के निहारिका में बीच सड़क पर एक सांड ने बुजुर्ग महिला को सींग से उठाकर पटक दिया, गंभीर रूप से घायल ममता दर्द से छटपटाने लगी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान नहीं हो सकती है। इस घटना के बाद से राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गाय, कुत्ते और बेसहारा पशुओं का आतंक शहर के सभी हिस्से में है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा घूम रहे सांडों पर अंकुश लगाया जाए अन्यथा महिलाओं बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए, नहीं तो किसी की जान जा सकती है।
