कोरबा: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रतिस्पर्धियों के बीच प्रचार अभियान भी तेज हो चला है। चुनाव मैदान में ग्रंथालय सचिव पद के लिए क्रांति श्रीवास सबसे पसंदीदा और सशक्त उम्मीदवार उभर कर सामने आए हैंं। उनके समर्थकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा का चुनाव की तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है जबकि नतीजा 8 अप्रैल को जारी होंगे। ग्रंथालय सचिव पद को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के हर अधिवक्ता की नजर टिकी हुई है।
