9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रथम दिवस पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा  

1 Min Read

कोरबा:  हरदीबाज़ार बस्ती में परम पूज्य श्री रमाकांत महाराज जी हरदीबाज़ार वाले के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बहने सम्मिलित हुई। कलश यात्रा के दौरान भगवान के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।

श्री बद्री प्रसाद राठौर गुरु जी के गृह निवास में कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान उमेश राठौर धर्म पत्नी रमा राठौर लोकेश राठौर पुष्पा राठौर कथा में परीक्षित बन कर कथा श्रवण करेंगे । कथा शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रवण कराई जाएगी। भक्तों, श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे, और कथा का आनंद लें।

Share This Article