उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने किया गया सम्मानित

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा समय-समय पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने और आम जनता से सद् व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं उचित ईनाम दिया जाता है।

7 अप्रैल को अचानक ख़राब हुए मौसम की वजह से हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के लिए लगा टेंट सुनालिया पुल में गिर गया जिससे आवागमन पूर्णतः प्रभावित हो गया। तभी वहाँ ड्यूटी में तैनात आरक्षक 723 राजा साहब कंवर और सैनिक 223 संजय कुमार लहरे के द्वारा तत्काल बैरिकेड लगा कर यातायात को राताखार और डीडीएम रोड तरफ़ डायवर्ट किया। जिससे आम जनता को आने जाने में काफ़ी सुविधा हुई।

11 अप्रैल दर्री पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की हसदेव दर्री बैराज पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रही है। तब तत्काल दर्री पुलिस टीम पुल के पास पहुँची तो लड़की आत्महत्या करने की नीयत से पुल से छलांग लगा रही थी। तो दर्री पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भेवनदास चेलसे, प्रधान आरक्षक 132 मनोज तिवारी, आरक्षक 376 विजेश कँवर और महिला आरक्षक 904 कविता पैकरा द्वारा तत्परता दिखाते हुए लड़की का हाथ पकड़ा और उसको ऊपर खींचा एवं उसकी जान बचाई।

दोनों मामलों में पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तत्परता के साथ काम करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें नगद ईनाम के साथ साथ प्रशस्ति पत्र दिया।

Share This Article