परम पूज्य गुरुदेव श्री रमाकांत महाराज जी द्वारा किया जा रहा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण

1 Min Read

कोरबा:   परम पूज्य गुरुदेव श्री रमाकांत महाराज जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराया जा रहा है। कथा के मध्य डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी जी राष्ट्रीय राम कथा वाचक तेंदुआ धाम शिवरीनारायण कथा श्रवण करने पहुँचे और अपनी सुमधुर भजन एवं कथाओं से भक्तों को महाराज जी ने आनंदित किया है। कथा का आयोजन बद्री प्रसाद राठौर गुरु जी के गृह निवास पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बनने वाली सबसे ऊँची श्री राम जी की मंदिर 125 फिट ऊंची एवं 7 हज़ार क्षमता वाले सत्संग भवन का सुंदर निर्माण तेंदुआ धाम 17 एकड़ में हो रहा है। वहाँ के संस्थापक डॉ अशोक जी एवं मुख्य सेवक अमित महाराज जी पहुँचे और पहुंचकर अपनी आश्रम की गतिविधियों के बारे में भक्तों को प्रदान कि महाराज जी द्वारा 21 से 23 मई तक सामूहिक विवाह एवं उपनयन संस्कार का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें समस्त राज्य वासी सादर आमंत्रित हैं कथा में मुख्य यजमान उमेश राठौर लोकेश राठौर परीक्षित बने हुए हैं। कथा में मुख्य रूप से अजय जायसवाल जी हरीश परसाई जी मदन राठौर राजा राम जायसवाल गुलाब राठौर राजा राम राठौर जगदीश अग्रवाल सुरेश राठौर बाबा राठौर रवि राठौर उपस्थित थे।

Share This Article