मां मड़वारानी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो हुई हादसे का शिकार, बच्चे सहित कई घायल 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  मां मड़वारानी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ते समय आटो रिक्शा के चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस घटना मे आटो में सवार कुछ बच्चे सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मां मड़वारानी के दर्शन करने आटो रिक्शा क्रमांक सीजी 13 व्ही 5694 में सवार होकर पहुंचे थे। आटो रिक्शा का चालक सभी यात्रियों को बिठाकर पहाड़ी में चढ़ाई चढ़ रहा था। इसी बीच अचानक आटो रिक्शा पीछे की ओर लुड़कने लगी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित आटो रिक्शा काफी दूर लुड़कने के बाद गड्ढे में जा गिरी। घटना में आटो रिक्शा सवार सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया जहां  उनका इलाज जारी है।

Share This Article