भीषण सड़क हादसा: फोटोग्राफर ग्रुप की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, शादी समारोह की शूटिंग से लौटे रहे थे सभी, एक की मौत

2 Min Read

भीषण सड़क हादसा: फोटोग्राफर ग्रुप की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, शादी समारोह की शूटिंग से लौटे रहे थे सभी, एक की मौत

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है यहां चक्रधर नगर से पालीघाट तमनार को जोड़ने वाले मार्ग में तड़के सुबह शादी समारोह में ग्राम लिबरा से शूटिंग कर वापस लौट रहे फोटोग्राफर ग्रुप की कार तेज रफ़्तार होने से अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौत हो गई, वहीं कार सवार अन्य 4 को मामूली चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ फ़ोटोग्राफ़र एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य फ़ोटोग्राफ़ी बंसी स्टूडियो के संचालक बंसी पटेल शादी समारोह में तमनार के ग्राम लिबरा में फोटो तथा वीडियो के लिए अपने दल के सदस्यों को लेकर गए थे। इस बीच काम को खत्म करने के बाद अपने कार क्रमांक सीजी 13 वाय 7364 से लौट रहे थे। कार का चालन स्वयं बंसी द्वारा किया जा रहा था। इस बीच कार की रफ़्तार अधिक होने के चलते वह कार पर नियंत्रण नही रख पाया जिससे हुंडाई कार दुर्घटना का शिकार होकर सड़क से उतरते हुए पलटी मार दिया। इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई जबकि अन्य 4 युवको को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि देर रात तक शूटिंग व अन्य कार्यो को पूरा करने के बाद वे सभी वापस आ रहे थे। इस दौरान बंगुरसिया मार्ग में मवेशियों का झुंड था, जिसमें एक मवेशी झुंड से अलग होकर सड़क में अचानक आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This Article