कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक नौजवान युवक की उसके घर पर फंदे में लटकती हुई लाश मिली जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना सीएसईबी थाना क्षेत्र की है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान हर्ष केसरवानी के रुप में हुई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसको फांसी के फंदे से उतारा। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताया जा रहा कि मृतक के माता-पिता नगर से बाहर हैं। पड़ोसी के माध्यम से उन्हें इस बात की सूचना मिली। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्यवाही रही है।
