इस तारीख को उर्जाधानी कोरबा पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियां जोरों पर

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 2 मई को कोरबा आ सकते है. जिसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढ़पढप थाना बाकीमोंगरा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, साथ ही उनके पुष्कर आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है. इसको लेकर बिलासपुर रेंज के IG संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर, जिला पुलिस कप्तान निकट हेलीपैड के लिए जगह भी तलाशी। हालांकि अभी तक इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


इस मौके पर बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला सहित कोरबा कलेक्टर, जिला पुलिस कप्तान, कटघोरा एसडीएम , कटघोरा तहसीलदार, सीईओ कोरबा , कटघोरा एसडीओपी , दर्री सीएसपी , कटघोरा थाना प्रभारी , बांकीमोंगरा थाना प्रभारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता सहित जिला प्रशासन के आल्हा अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article