अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बीएसएफ जवानों से भरी बस, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे सभी

2 Min Read

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बीएसएफ जवानों से भरी बस, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे सभी

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दर्जनभर जवान घायल हो गए हैं। इसमें 4 जवानों को ज्यादा चोट आई है।

जानकारी के अनुसाप धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे, जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और जिंदल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।




कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया बस में बीएसएफ के 32 जवान सवार थे। मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 4 जवानों को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और जिंदल अस्पताल में बेहतर इलाज के रेफर किया गया है। । वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवं चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Share This Article