युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश, पसरा मातम
जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी अनुसार यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। सेंदरी गांव में मृतक नीरज रत्नाकर उम्र (18 वर्ष) और अपने माता पिता के साथ निवास करता था। उसके पिता ड्राइवर का काम करते हैं। बताया गया कि शनिवार की रात नीरज खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। आज सुबह को जब नीरज सोकर नही उठा तो मां ने आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर मां घबरा गई। उसने यह बात पड़ोसियों को बताई, जिसके बाद वे घर पहुंचे और कमरे के रोशन दान से देखा तो युवक नीरज फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना के परिजनों में चीख पुकार मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
