महिला की अर्धजली लाश के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम, हत्या की वजह आई सामने….

4 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा में खदान के पास मिली अज्ञात महिला की अर्धजली लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के प्रेमी ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल 9 जून को जीवन लाल कोटवार ग्राम अमगांव का थाना में सूचना दिया कि एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष का शव अधजले हालत में सोनदरहा नाला में पड़ा है कि सूचना पर सूचना तस्दीक की गई तथा शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम हेतु भेजा गया था। पंचयतनामा कार्यवाही के दौरान प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का होना प्रतीत हो रहा था महिला अज्ञात थी जिसकी पहचान कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य था।

 

जिसपर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले में मृतिका की पहचान कार्यवाही हेतु लगातार प्रयास किया गया। जो ग्राम सेमरा के तेरस राम कश्यप एवं दशरथ कश्यप ने महिला की शिनाख्त कर अपने बहन राम कुमारी कश्यप के रुप में किये महिला की शिनाख्त होने के उपरांत शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर द्वारा गला दबाकर हत्या करना पाया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान पता चला कि मृतिका का विगत 03-04 वर्षो से मनबोध भारद्वाज निवासी बोकरा मुड़ा के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। मनबोध अपना घर छोड़कर मृतिका के साथ ही रहता था जो 8जून को मृतिका को लेकर कटघोरा कोरबा तरफ आया था जानकारी प्राप्त होने पर संदेही मनबोध भारद्वाज की तलाश की गई जो मड़वा पावर प्लांट में मिला, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया और बताया कि विगत 04-05 वर्षों से वह राम कुमारी कश्यप से प्रेम करता रहा है और उसी के साथ रहता था चूंकि मनबोध पहले से शादीशुदा था तथा उसकी पत्नि का कुछ साल पहले मृत्यू हो गई है घर में बच्चे हैं जो मृतिका इस पर दबाव बनाती थी कि तुम यहीं रहो घर जाने की आवश्यता नही है जिससे आरोपी काफी खिन्न होकर रामकुमारी की हत्या करने योजना बनाने लगा।

8 जून अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्र. सीजी 11 एजी 4175 में राम कुमारी को बैठाकर कटघोरा तरफ लेकर जा रहा था कि सर्वमंगला शराब भट्ठी से शराब लेकर वापस हो गया और रास्ते में घटनास्थल के पास बैठकर दोनो ने शराब पी और वहीं पर दोनो के बीच विवाद हो गया तब गुस्से में आकर मृतिका के गमछा से ही राम कुमारी का गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा मृतिका पहने हुए सोने चांदी के आभूषण निकाल कर तथा उसका मोबाईल लेकर चला गया एवं मृतिका के पहचान को छिपाने के लिये अपने मोटर सायकल से पेट्रोल निकालकर शव को जलाया था। घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्र. सीजी 11 एजी 4175 घटना में प्रयुक्त गमछा मृतिका के सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल को जप्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1) मनबोध भारद्वाज पिता स्व. कुजराम भारद्वाज उम्र 42 वर्ष साकिन लच्छनपुर थाना चांपा जिला जांजगीर चाँपा(छ.ग.)।

Share This Article