फादर्स डे के दिन बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुत्र ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार बालको थाना अंतर्गत की यह पूरी घटना है। यहां ग्राम पंचायत दोंदरो निवासी दिलचंद केंवट 55 वर्ष पर उसके पुत्र अशोक केवट ने टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। रविवार रात करीब 11:30 बजे हुए इस घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत ने मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ की।

वही हत्या के आरोपी को फरार होने से पहले पकड़ लिया गया। आरोपी केरल में रहकर रोजी मजदूरी करता था और पिता के बुलाने पर घर आया था। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, और उसने पिता के ऊपर टंगिया से हमला कर दिया, जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article