वन विभाग की कार्रवाई, ग्रामीण के घर से जब्त की साल लकड़ी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में साल पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। रामपुर गांव में एक ग्रामीण के घर छापामार कार्यवाही कर वन अमले ने 20 साल का गोला बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 67 हजार रूपए बताई गई है। आरोप लगाते हुए कहा गया हैं की जंगल से काटकर इसे लाया गया था।


रेंजर देवदत्त खांड को एतमानगर रेंज में अवैध कटाई कर घर में लकड़ी भंडारण की सूचना मिली थी। उन्होंने एसडीओ संजय त्रिपाठी को जानकारी देने के बाद जांच दल गठित कर कार्यवाही करने को कहा। जांच दल ने रामपुर निवासी के घर की बाड़ी की तलाशी ली गयी तो वहां अवैध रूप से कटाई कर रखे 20 गोला साल के मिले, जिसे जब्त किया गया। ग्रामीण लकड़ी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

Share This Article