यात्री बस ने दो बाइक सवारों को लिया चपेट में, दंपति सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर मेहंदी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर एक यात्री बस ने दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक श्री साईं बस पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी. तभी मेहंदी गांव के पास अनियंत्रित होकर बस ने दो बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।
