शराब पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, सोशल मीडिया के जरिये बने थे दोस्त, घर पर इस हाल में मिली लाश

2 Min Read

शराब पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, सोशल मीडिया के जरिये बने थे दोस्त, घर पर इस हाल में मिली लाश

दुर्ग-भिलाई/सीजी एनएन 24 न्यूज:   वैशाली नगर में एक युवक को दोस्त को अपने घर बुलाना महंगा पड़ गया. दरअसल सोशल मीडिया के जरिये बने दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या उसी के घर में कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे दोस्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी भिलाई के वैशाली नगर में 18 जून को 24 वर्षीय वेदांत शर्मा की लाश उसके घर में मिला था. मृतक अपनी दादी के साथ रहता था. वेदांत की मां जगदलपुर के डीएमवी स्कूल में टीचर है. रात 12.30 बजे वेदांत ने सोशल मीडिया के जरिये बने एक दोस्त को अपने घर बुलाया. दोनो ने शराब पी. इसके बाद दोस्त वेदांत के घर में ही रूका था. आरोपी ने उसी रात वेदांत की हत्या कर सुबह निकल गया।

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह वेदांत का दोस्त आमोद राणा सुबह 7 बजे घर से वेदांत के चाचा को नमस्कार बोलकर निकल गया. सुबह करीब 9 बजे कमरे की सफाई के लिए काम वाली वहां पहुंची तो वेदांत की लाश जमीन पर नग्न अवस्था में देखकर घबरा गई. उसके मुंह से खून निकल रहा था. इसके बाद दादी ने पुलिस को सूचना दी।

वेदांत और आरोपी आमोद राणा की सोशल मीडिया के जरिए कुछ समय पहले ही पहचान हुई थी. आरोपी आमोद राणा मूलतः हरियाणा का रहने वाला है.आरोपी आमोद कामधेनु यूनिवर्सिटी में फस्ट ईयर का छात्र है. वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया की सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई. फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Share This Article