कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर अनवरत पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में अलग-अलग जगह पर अवैध मादक द्रव्यों पर कार्यवाही करते हुए 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। जब्त कुल 20 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध मादक द्रव्यों के कारोबार में लिप्त 358 प्रकरणों में कुल 5654 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जब्त किया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 356 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
