कारोबारी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के उरकुरा इलाके में एक किराना कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने उरकुरा में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी हैं। खमतराई पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने वाले किराना कारोबारी का अनाम अभिषेक अग्रवाल है। अभिषेक रविवार सुबह घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर कही चला गया था। वही देर शाम उसकी लाश उरकुरा के रेल पार्टी से बरामद की गई। सुसाइड नोट में मृतक अभिषेक ने कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी हैं। फिल्हाल पुलिस ने नोट को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
