दोस्त की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, चाकू मारकर तालाब में फेंके थे शव
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। 4 दिसम्बर 2023 को 7:30 बजे स्थान ग्राम गिरोला, थाना अभनपुर जिला रायपुर क्षेत्रांतर्गत अपने सामान्य आशय के अग्रसरण में मृतक गिरधारी रात्रे को चाकू से हमला करते हुए हत्या कर दी और फिर पुलिस से बचने शव को तालाब में फेक दिए थे।
इस मामले पर जिला एवम सत्र न्यायालय रायपुर ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दे 7 माह पूर्व अभनपुर के ग्राम गिरोला में हुई थी हत्या। आरोपी हेमलाल साहू और प्रमोद यादव ने गिरधारी रात्रे की चाकू गोदकर की हत्या कर दी थी और शव को नरवा तालाब में ले जाकर फेंक दिए थे। विशेष न्यायाधीश (एस्ट्रोसिटिज) पंकज कुमार सिन्हा ने सुनवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।
