कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर शिव मेडिकल के पास दो वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर हुआ है। ग्राम पंचायत मातिन के सरपंच और नवापारा के सरपंच बाइक से पोड़ी-उपरोड़ा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी सवार दो बालिकाएं सड़क पार कर रहीं थी। तब बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों सरपंच घायल हुए हैं। एक के सिर पर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोटें आईं जबकि बालिकाओं को भी चोट लगी है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, वही लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
