कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में सायकल से खेत देखने जा रहे ग्रामीण को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम चोंढा निवासी ग्रामीण बसत राम गोंड लगभग 9 बजे अपने साइकिल में खेत देखने जा रहा था। इस दौरान चोढा मेनरोड पर बड़कू तालाब के पास नोनबिर्रा की तरफ से आ रही एक वाहन चालक ने सायकल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके पुत्र को हुई तो वह मौके पर पहुंचा। जहां घायल अवस्था में पड़े पिता को वह हरदीबाजार अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
