लापता युवती की इस होटल में मिली लाश, मचा हड़कंप

2 Min Read

लापता युवती की इस होटल में मिली लाश, मचा हड़कंप

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले में युवक-युवती की लाश मिली है। यहां जेल रोड पर स्थित होटल बेबीलोन इन में रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। लाश मिलने के बाद से होटल में हड़कंप मच गया है। इधर, युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अंबिकापुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती कल से लापता थी। फोन बंद होने पर घर वालों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कल रात युवती की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। इसके बाद आज फिर पुलिस की टीम आई और रूम खोला तो कमरे में युवती की लाश मिली।

वहीं युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल का शव देर रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article