सीजी व्यापाम परीक्षा 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू हो कर 20 अक्टूबर तक चलेंगी। सीजीपीएससी की ओर से परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) की भर्ती की लिखित परीक्षा एक सितंबर 2024 को होगी। असिस्टेंट ग्रेड 3, लैबरोटरी टेक्नीशियन, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट व अन्य भर्ती परीक्षाओं का भी कैलेंडर में जिक्र किया गया है। असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। जबकि असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर और लैब टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा 29 सितंबर को होगी।
परीक्षा का नाम विभाग संभावित तिथि समय:-
. सहायक ग्रेड-3 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर 28 जुलाई सुबह
. प्रयोगशाला सहायक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला 25 अगस्त सुबह
. प्रयोगशाला तकनीशियन राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला 25 अगस्त शाम
. छात्रावास अधीक्षक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास 15 सितंबर सुबह
. प्रयोगशाला तकनीशियन उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर सुबह
. मत्स्य निरीक्षक संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर शाम
. सहायक सांख्यिकी अधिकारी संचालनालय कृषि 20 अक्टूबर सुबह
. प्रयोगशाला सहायक संचालनालय कृषि 20 अक्टूबर शाम
पद विज्ञापन फार्म पदों की संख्या
. छात्रावास अधीक्षक अक्टूबर 2023 छह लाख 300
. प्रयोगशाला तकनीशियन अक्टूबर 2023 2.5 लाख 276 प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य अक्टूबर 2023 सात लाख 800
. मत्स्य निरीक्षक जनवरी 2024 एक लाख 70
