कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में 3 मंजिल इमारत की छत से छलांग लगाने वाले युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीविल लाईन थाना अंतर्गत की है। जहां घंटाघर स्थित बिलासा ब्लड बैंक के सामने व्यावसायिक कॉम्पलेक्स से छलांग लगाकार एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने ब्लेड से अपना गला रेता फिर तीन मंजिला ईमारत से छलांग लगा दी। इस घटना में वह खून से लथपथ हो गया। आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक में आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
