कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पीडब्लूडी रामपुर कोरबा स्कूल में मगंलवार को विश्व सर्प दिवस मनाया गया। आर सी आर एस रेप्टाइल केयर रेस्क्यू सोसाइटी के अध्यक्ष अविनाश यादव व उनके टीम द्वारा सर्प से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया, सर्पों के संबंध में अहम जानकारियां दी गई। उनसे सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए। सर्पमित्रों ने कहा कि सांप धरती पर पाए जाने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण सरीसृप प्राणी है। जिनके पर्यावरण में महत्वपूर्ण को देखते हुए प्रतिवर्ष सर्पों के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है।

सर्प दंश होने पर क्या किया जाना चाहिए इसकी जानकारी प्रदान की गई, साथ ही बच्चो और स्कूलों के शिक्षकों को जानकारी प्रदान की गई कि झाड़ फूंक, बैगा या किसी भी अंधविश्वास के चक्कर मे भी न जाए और सर्प दंश की स्थिति पर तत्काल अपने नजदीकी जिला अस्पताल में जाने की जानकारी दी गई। पी डब्लू डी रामपुर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक गणों का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में आर सी आर एस टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव और सदस्य प्रमोद यादव, अतुल सोनी, उमेश यादव, लोकेश राज चौहान का महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
