दिनदहाड़े बुजुर्ग को हसिया से काट डाला, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

2 Min Read

दिनदहाड़े बुजुर्ग को हसिया से काट डाला, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  न्यायधीन बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े हसिया से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। गांव के ही रहने वाले मनोज कौशिक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी बाजार चौक का है। मृतक का नाम गणपति कौशिक उम्र (65 वर्ष) की हत्या की गई है। गणपति कौशिक और आरोपी के पिता कल्लू कौशिक के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद इतना बढ़ गया कि कल्लू के बेटे चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक उम्र (24 वर्ष) ने गणपति की जान ले ली। आरोपी मनोज मौके से फरार हो गया है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।हत्याकांड से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर कई बार पंचायत में भी समझौते की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने गणपति कौशिक की जमीन के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत जांच के बाद कुछ समय पहले तहसीलदार ने आरोपी युवक के अवैध कब्जे पर बने मकान को ढहा दिया था। इसी की वजह से वह रंजिश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बाजार गया था, तभी उसने अपनी चखना दुकान के पास वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गांव में दारू और गांजे का व्यवसाय भी करता है। फिलहाल बिल्हा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article