देसी पिस्टल बचने के फिराक में थे अंतरराज्यीय तस्कर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

1 Min Read

देसी पिस्टल बचने के फिराक में थे अंतरराज्यीय तस्कर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  एमपी से देसी पिस्टल लेकर रायपुर में बेचने जा रहे एक युवक को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने युवक के कब्जे से देसी पिस्टल और बाइक जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।सरगांव पुलिस की टीम गुरुवार की रात पेट्रोलिंग पर थी।

इसी दौरान जवानों ने नेशनल हाईवे पर मोहभट्टा के पास बाइक सवार दो युवकों को देखा। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवान उनसे पूछताछ करने लगे। इसी दौरान एक युवक भागने लगा। जवानों ने उसके साथी को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने अपना नाम नरेंद्र धुर्वे निवासी राजेंद्र ग्राम जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश बताया।

उसने बताया कि वह अनुपपुर से देसी पिस्टल लेकर रायपुर में बेचने जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उससे मिली जानकारी के आधार पर फरार युवक की तलाश की जा रही है।

Share This Article