अस्पताल से महिला व नवजात शिशु हुए गायब, मचा हड़कंप

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, पहाड़ी कोरवा महिला नवजात सहित बेड से गायब मिली। महिला बिना बताए अस्पताल से कहीं चली गई। छुट्टी से पहले महिला और नवजात की कुछ जरूरी जांच की जानी थी। अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन महिला और नवजात कहीं नहीं मिले। इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के आछीमार में शिशुपाल पहाड़ी कोरवा निवास करता है। उसकी 23 वर्षीय पत्नी सुक्रिता बाई गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां-बच्चे को महिला वार्ड में रखा गया था। मां और नवजात की छुट्टी से पहले कुछ जरूरी जांच की जानी थी। स्वास्थ्यकर्मी जब वार्ड में बेड के सामने पहुंची तो बच्चा समेत प्रसूता लापता मिली।



Share This Article